Jhansi News: वायरल वीडियो : दलदल भरे रास्ते पर फंसी स्कूली वैन, बच्चों ने धक्का देकर निकाला
झांसी, अगस्त 22 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र से गांव की बदहाली की एक तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत भटपुरा के मजरा फूलपुरा में बारिश के बाद कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया। शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन कीचड़ में फंस गई। जब चालक काफी प्रयास के बाद भी वैन को नहीं निकाल सका, तो बच्चों को खुद नीचे उतरकर वैन को धक्का लगाना पड़ा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ग्रामीणों ने कड़ी नाराज की जाहिर की है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: मुख्य सड़क में दलदल, कीचड़ से सराबोर होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से सड़क बनाई जाने की मांग की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.