Jhansi News: वायरल वीडियो : चार हजार का पेट्रोल भरवाने के बाद पंपकर्मी को घसीट ले गए कार सवार
झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। चार हजार का पेट्रोल भरवाने के बाद पंपकर्मी ने रुपये मांगे तो कार सवार उसे 100 मीटर तक घसीट ले गए। यह देख पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सभी बचाने दौड़े लेकिन कार सवार तेज रफ्तार में भाग निकले। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा में जय मां भद्रकाली फिलिंग पेट्रोल पंप का है। उल्दन क्षेत्र के ग्राम चिमदवारा टपरियन निवासी मनीष कुमार यहां कर्मचारी के रूप में काम करता है। मनीष ने बताया कि शनिवार रात एक सफेद कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। कार में करीब पांच लोग सवार थे। कार सवारों ने चार हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। जब भुगतान के लिए रुपये मांगे तो वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.