झांसी, अक्टूबर 17 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत सैंयर पहाड़ पर स्थित प्रचीन मंशानाथ मंदिर परिसर में बरामदा निर्माण को लेकर विवाद हो गया। शनिवर वन विभाग ने अपनी जमीन बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस बीच दो घंटे तक तीखी नोंक-झोंक हुई। काफी समझाइश के बाद सहमति बनी। वन विभाग द्वारा लिखित में जमीन के लिए प्रस्ताव मांगा गया। जिस पर ग्रामीण राजी हुए। बिजौली के गांव सैयर पहाड़ पर प्राचीन मंशानाथ मंदिर आस्था का केंद्र है। शनिवार को यहां बारिश-धूप से बचाव के लिए 14 बाई12 का बरामदा का निर्माण किया जा रहा था। इसी खबर लगते ही वन विभाग के एसडीओ अशोक कुमार जैन, डीएफओ विकास यादव, रेंजर विमलेश कुमार, प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह, बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद पुलिस के साथ...