झांसी, अक्टूबर 22 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। झांसी के मऊरानीपुर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 6 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। आनन-फानन में रेस्क्यू किया गया। उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। वहीं रेस्क्यू का किसी ने वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मऊरानीपुर में गुरुवार को वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में काम-काज चल रहा था। तभी अचानक छह फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी कृष्णपाल द्विवेदी और वन कर्मियों पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दीपक कुमार और वन कर्मी हरपाल सिंह ने सांप को पकड़ा है। उसे तत्काल जंगल में छुड़वा दिया गया है। बताया कि उसे किसी तरह चोट नहीं आई है। सांप करीब छह फीट लंबा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...