झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: झांसी (टहरौली), संवाददाता। बे-मौसम बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल के बाद लेखपालों पर डाटा फीडिंग कर मुआवजा दिलाए जाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग का आरोप लग रहा है। इसके विरोध में वकील उतर आए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ​टहरौली के अधिवक्ता रीतेश मिश्रा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने करीब 12 किसानों के शिकायती पत्र संलग्न करते हुए बताया कि एक तरफ किसान कुदरत की मार से पहले से ही परेशान हैं। अब मुआवजा पाने के लिए तहसील पहुंच रहे हैं। लेकिन, यहां लेखपाल उसकी फाइल दबाकर बैठ जाते हैं। ऑनलाइन फीडिंग और राहत राशि के खातों में ट्रांसफर होने से पहले ही सुविधा शुल्क की...