झांसी, अगस्त 19 -- Jhansi News: झांसी। वंचित बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सड़क पर उतरी। विशेष अभियान के तहत विकासखंड बड़ागांव के दातारनगर करारी क्षेत्र की बस्ती में टीकाकरण किया गया। क्षेत्र में रहने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों के टीकाकरण की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे के दौरान ऐसे कई परिवार चिन्हित किए गए, जिनके बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हो रहा था। क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम द्वारा कई बार परिजनों को समझाया गया, लेकिन वे बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा परिवारों से संपर्क किया गया तथा उन्हें टीकाकरण के लाभ, बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने में टीकों की भूमिका ए...