झांसी, जुलाई 6 -- Jhansi News: झांसी। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना झांसी जिले में बेटियों के लिए मददगार साबित हो रही। झांसी जिले में 43,145 बालिकाओं को योजना में शामिल करते हुए उन्हें लाभान्वित किया जा चुका। जनपद में योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिकाओं को अभी तक 13.18 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी। प्रदेश सरकार ने योजना के सम्बन्ध में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र लाभार्थियों का चिह्नांकन करने और उन्हें योजना का लाभ दिलाने का कार्य निरंतर अभियान के रूप में संचालित किया जाए। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाये। सरकार की कोशिशों से योजना के लाभार्थियों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है。

योजना का लाभ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में ला...