Jhansi News: लापता युवक का शव तालाब किनारे मिला
झांसी, जुलाई 27 -- Jhansi News: झांसी (बरुआसागर)। बरुआसागर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार शाम से लापता 32 वर्षीय युवक का शव किले के पास दूसरी मढ़िया के आगे तालाब किनारे मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू दी है। मोहल्ला अयोध्या की टौरिया निवासी 32 वर्षीय सुनील रायकवार बीए पास था। वह पिता हरगोविंद रायकवार के साथ मछली का धंधा करता था। परिजनों के अनुसार सुनील रविवार शाम किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। जिससे परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की। लेकिन, कोई सुराग न मिलने से थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह कुछ लोग तालाब के करीब से निकल रहे थे। तभी उन्होंने सुनील का शव तालाब किनारे पड़ा देखा तो दंग रह गए। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.