झांसी, जुलाई 5 -- Jhansi News: झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। जब परिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जेवर की आवश्यकता पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरामशीन निवासी शशि गुप्ता पत्नी स्व. आरके गुप्ता ने बताया कि उनके पुश्तैनी और खरीदे गए जेवर एक संदूक और लकड़ी की अलमारी में रखे थे। बीते महीने 22 जून को एक शादी में जाने के लिए जब वह अलमारी से जेवर निकालने गईं, तो उन्हें सभी जेवर गायब मिले। घबराहट में उन्होंने संदूक देखा तो वह भी गायब था। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चनपटिया में तीन लाख नकद समेत 15 लाख के जेवर चोरी तलाशने पर संदूक मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किराएदार के खाली किए गए कमरे में मिला। संदूक में भी कोई जेवर न...