झांसी, अगस्त 19 -- Jhansi News: झांसी। पुलिस लाइन झांसी में पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति की मौजूदगी में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सुविधा के माध्यम से उच्चाधिकारियों द्वारा आयोजित समीक्षा बैठकों, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में जनपद के अधिकारीगण सुगमता एवं प्रभावी ढंग से प्रतिभाग कर सकेंगे। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में समयबद्धता, बेहतर समन्वय एवं त्वरित निर्णय-प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। पुलिस महानिरीक्षक एवं एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध तकनीकी स...