Jhansi News: रोडवेज की टक्कर से घायल युवक की मौत
झांसी, सितम्बर 11 -- Jhansi News: झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत खजुराहो हाइवे पर भगवंतपुरा के पास गुजरे दिनों रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भगवंतपुरा के रहने वाले 32 वर्षीय सज्जन रायकवार बेटा स्व. किशन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिछले दिनों वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद से घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया। मृतक के रिश्तेदार कालका प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को इलाज के दौरान सज्जन की मौत हो गई। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.