Jhansi News: रेशमी धागे से सजी सजायाफ्ता कैदी भाईयों की कलाई
झांसी, अगस्त 29 -- Jhansi News: झांसी। ..बाहर लम्बा इंतजार, ..अंदर भी बेकरारी, ..यहां भाई की झलक पाने उतावले तो बहनें उतावली, एक-दूसरे के सामने पहुंचते खुशी के आंसू और माहौल भावुक। शुक्रवार को जिला कारागार में भी बहन-भाई के अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन मनाया गया। सजा काट रहे भाईयों की कलाई बहनों ने रेशम की डोर से सजाई। जिला जेल प्रशासन की सहूलियतें सभी रास आई। दूर-दराज से सजायाफ्ता कैदी भाईयों की सूनी कलाई को सजाने आई बहनों को रक्षासूत्र, रोली-चंदन की व्यवस्था की थी। यही नहीं भाईयों की तरफ से भी सभी महिलाओं को एक-एक पौधा दिया गया। महिलाओं ने भी पौध लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। शुक्रवार को जिला कारागार में और दिनों से माहौल अलग रहा। दूर-दराज से आई महिलाओं ने कैदी भाईयों को रक्षासूत्र बांधा। भाईयों के हाथ खाली थे तो उन्होंने बहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.