झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी संवाददाता झांसी मानिकपुर रेल मार्ग पर मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक युवक का कई हिस्सों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी जेब से मिले आधार और टिकट के आधार पर उसकी पहचान की गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव भकोरों थाना मऊरानीपुर के पास से रविवार सुबह ग्रामीण गुजर रहे थे । तभी उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव देखा। लाश टुकड़े-टुकड़े हो चुकी थी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनंद आनंद में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने तलाशी ली वहां से एक पर्स मिला जिसमे आधार कार्ड से मृतक राजन पुत्र लालवचन निवासी डिस्टोलिया पटना थाना बल्हड़गंज जनपद गोरखपुर के रूप मे हुई जिनके पास से एक ट्रेन टिकट जनरल कोटा केरला से गोर...