Jhansi News: रूठे मेघों ने निचोड़े पसीने, शाम छाई काली घटाएं
झांसी, अगस्त 4 -- Jhansi News: झांसी। ..32 डिग्री टेम्प्रेचर, ..तीखी उमस, पसीने से तर-ब-तर लोग और आकाश निहारते शहरी। मंगलवार सावन के छठवें दिन भी रूठे मेघों ने बुंदेलों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिन भर हवाएं तक रास नहीं आई। हालांकि बादल सुबह से शहर को घेरे रहे। एकाध बार छुटपुट बांदी हुई। जिसने बंदों के पसीने निचोड़ दिए। देर शाम रुत सुहानी हुई। काली-काली घटाएं छाई। लेकिन, पानी नहीं बरसा। मौसम के उतार-चढ़ाव में रात उमस बढ़ी रही। मंगलवार को अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 5.44 बजे सूर्योदय हुआ। बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में रहे। 7 बजे के करीब मामूली बूंदें भी पड़ी। इसके बाद आंशिक बादल छाए। एक पहर तक मौसम ऐसा ही रहा। 12.30 बजे फिर बादलों ने शहर घेरा। पर, आकाश साफ हो गया। दोपहर 2.30 बजे मौसम के तल्ख था कि लोगों ने घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.