झांसी, नवम्बर 5 -- Jhansi News: झांसी। महिला से धोखाधड़ी कर 26 लाख रूपये हड़पने वाले दो आरोपियों की जमानत खारिज अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपितों को अभी जेल में ही रहना होगा। शासकीय अधिवक्ता केशवेंद्र प्रताप सिंह, कपिल कैरोलिया ने बताया कि बड़ागांव थाने में वर्षा ने 15 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बीड़ा का पैसा आया था, गोरा मछीया निवासी प्रशांत शर्मा ऊर्फ दीपक महाराज और राम जी अहिरवार ने उसे पैसे को एक सस्ती जमीन खरीदवा कर उस पर प्लॉटिंग कर उसे भारी फायदा कराने का झांसा दिया था। बातों में आकर उसने एक जमीन के फर्जी खतौनी बनाकर उसे दिखाई और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामे के नाम पर उससे 26 लाख रूपये हड़प लिए। कई महीनों तक उसे जमीन नहीं मिली तो वह परेशान हो गई। फिर उसने रुपए वापस देने की मांग की। इस पर यह लोग आना-कानी करने लगे ...