Jhansi News: रिसोर्स रिकवरी सेंटर का नहीं मिल रहा लाभ
झांसी, जुलाई 28 -- Jhansi News: झांसी। कस्बा सकरार के ग्राम पंचायत लुहारी में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से करीब 5 लाख की लागत से बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का लोगों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बड़ी मात्रा में कचरा आज भी खुले स्थानों और सड़क किनारे फेंका जा रहा है। आदर्श ग्राम पंचायत लुहारी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आरआरसी का निर्माण कराया गया था, जहां गांवों से एकत्रित होने वाले गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाना था। लेकिन केंद्र का संचालन अभी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो सका है। नतीजतन कई ग्रामीण आज भी कचरे को सेंटर तक पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे, खाली भूखंडों और सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.