झांसी, सितम्बर 8 -- Jhansi News: झांसी। बारिश के स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। गुजरे महीने स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए गए बीयू के छात्र की हालत अब ठीक है। फिर भी इससे निपटने को जिला अस्पताल और मेडिकल में आइसोलेशन वार्ड तैयार हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं डेंगू का भी कोई केस नहीं है। सोमवार की रात 'हिन्दुस्तान' ने सीएचसी केंद्रों की पड़ताल की। जिसमें मऊरानीपुर, चिरगांव, गुरसरांय, बबीना सहित अन्य सेंटर पर बीमार का इलाज हो रहा था। कहीं भीड़ तो कहीं डॉक्टर मरीज-तीमारदारों से घिरे थे। डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं दीं। गांव रौनी निवासी वीरेंद्र खदियन चौराहा स्थित पुलिया के पास पानी में गिर गए थे। देर रात उन्हें लेकर तीमारदार अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केंद्र पर तैनात ईएमओ डा. ऊदल श्रीवास ने बताया कि वह मृत आए थे। अस्...