Jhansi News: रात झमाझम बारिश के बाद दिन उमस-गर्मी से बेहाल
झांसी, जुलाई 6 -- Jhansi News: झांसी। रविवार की रात झमाझम बारिश हुई। यह क्रम सोमवार तड़के तक बरकरार रहा। उम्मीद थी कि सोमवार का दिन बादल, बारिश और खुश-मिजाजी के नाम होगा। पर, इससे इतर मौसम ने पलटवार किया। टनटनाती धूप से जमीन से छूटे भभके ने झांसीवालों की बेचैनी बढ़ा दी। उमस-गर्मी से हर कोई बेहाल रहा। कई मर्तबा बादलों ने डेरा डाला। पर, हवाएं उड़ा ले गई। शाम मौसम ने रंग बदला। बादलों ने शहर घेरा। पर, शहरी झमाझम बारिश को तरसते रहे। मेघों के बनते-बिगड़ते मूड से अधिकतम पारा 38 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार की रात 9 बजे से झमाझम बारिश हुई। एक घंटे तक बादल जमकर बरसे। कुछ देर की रुकावट के बाद आधी रात के बाद फिर मेघों ने खजाना खोला। सोमवार तड़के चार-बजे तक बूंदाबांदी होती रही। सोमवार सुबह 5.29 बजे घने बादलों के बीच सूर्योदय हुआ। पर, पानी नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.