झांसी, जुलाई 7 -- Jhansi News: झांसी। बीती रात झमाझम बारिश हुई। जिसमें रानी की नगरी झांसी खूब भीगा। बुधवार तड़के चार बजे से फिर मेघों ने दस्तक दी। जिससे कई स्थानों पर जलजमाव हो हुआ। हालांकि दिन भर खंड-खंड बूंदाबांदी हुई। शहर को घेरे बादल झांसीवालों का मन मोहते रहे। शाम गहरी होते ही रुत सुहानी हो गई। पल-पल बादलों के मूड से ताप में करीब दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार 7.10 बजे सूर्योदय हुआ। लेकिन, बूंदाबांदी शहर को भिगो रही थी। 8.30 बजे फिर बादलों ने शहर को घेरा। बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में आए। लेकिन, तेज बारिश नहीं हुई। 9.30 बजे आकाश साफ हुआ। इसके बाद फिर बादल छा गए। यह क्रम एक पहर तक बरकरार रहा। दोपहर 2.30 बजे घने बादलों ने दस्तक दी। मामूली बूंदाबांदी के बाद घने काले-काले ...