झांसी, अक्टूबर 18 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता 16 साल पहले युवक की खुदकुशी मामले में झांसी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अभिनेत्री राखी सावंत का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही हैं कि इस केस से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह नहीं जानतीं कि युवक कौन है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारीराखी सावंत का वायरल वीडियो शनिवार को राखी सावंत के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। आरोप है कि उन्होंने 16 साल पहले मुंबई में 'राखी के इंसाफ' शो में झांसी के युवक से अभद्रता की थी। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने आरोप लगाए, जिसके बाद राखी ने प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर नीले कपड़ों में राखी कह रही हैं ...