झांसी, सितम्बर 28 -- Jhansi News: झांसी। राइज इन्क्यूबेशन सेंटर झांसी में 8 वें बैच के लिए स्टार्टअप्स की स्क्रीनिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त/सीईओ, झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्ना सुदन ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया में सहभागिता की और प्रतिभागी स्टार्टअप्स के पिच प्रस्तुतिकरण देखी। स्क्रीनिंग के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्टार्टअप्स ने अपने बिजनेस आइडिया, उत्पाद, सेवाओं और भविष्य की योजनाओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। नगर आयुक्त ने स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद करते हुए उनके विचारों और बिजनेस मॉडल को समझा तथा उन्हें निरंतर नवाचार, बेहतर क्रियान्वयन और अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...