Jhansi News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
झांसी, अक्टूबर 4 -- Jhansi News: मऊरानीपुर। कंपोजिट विद्यालय नयागांव में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाध्यापक मुहम्मद रऊफ भी मौजूद रहे। छात्राओं ने स्कूल के फर्श पर विभिन्न रंगों का प्रयोग कर आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां सजाईं। प्रतियोगिता में अंशिका, काव्या, सुरभी, साहिबा आदि छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर अमित कुमार तिवारी, रामदास, असलम अली, हरदेव पाल, गजेन्द्र साहू, नरेन्द्र कुमार, अर्चना सिंह, अफरोज अंजुम, अंजना गौतम, भारती मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.