झांसी, अक्टूबर 6 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी समिति लिमिटेड के प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्र एवं आरक्षण निर्धारण को लेकर यूटा ने आपत्ति दर्ज कराई है। यूटा जिलाध्यक्ष अंकित बाबू जिलामंत्री प्रशांतदीप बाजपेई ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को ज्ञापन सौंपा। साथ ही निर्वाचन क्षेत्र एवं आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पर पुनर्विचार की मांग की। यूटा ने प्रकाशित निर्वाचन क्षेत्र एवं आरक्षण व्यवस्था का पुन: परीक्षण कर सभी संबंधित सदस्यों एवं शिक्षक संगठनों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Orai News: जिले में स्नातक निर्वाचन में वोट डालेंगे 20999 मतदाता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...