Jhansi News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ दी तहरीर
झांसी, नवम्बर 15 -- Jhansi News: झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने युवक पर अपनी 23 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने शनिवार को रक्सा थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बेटी की तलाश कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुनेश परिहार के अनुसार, उनकी बेटी को ग्राम रामगढ़ निवासी सचिन परिहार 11 और 12 नवंबर की रात बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 14 नवंबर को तहरीर दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.