Jhansi News: युवती को घसीट कर ले जाने का प्रयास विरोध में की मारपीट
झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवती के साथ सरेराह जबरन ले जाने और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। युवती के विरोध करने पर उसे सड़क पर पीटा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घायल युवती को सीएचसी गुरसराय लाया गया। वहीं, युवती को बचाने पहुंचे जैन समाज के अध्यक्ष और एक फौजी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। युवती और आरोपित युवकों के बीच पहले से जान-पहचान और संबंध थे पर युवती उनके साथ जाने को तैयार नहीं थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवकों ने युवती को सड़क पर पटककर मारपीट शुरू कर दी। युवती ने पुलिस के सामने आरोपियों के नाम भी बताए हैं। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.