झांसी, नवम्बर 16 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म के पुराने मामले में गवाही से रोकने के लिए युवती का अपहरण हुआ है। यह आरोप पीड़िता की मां ने लगाए हैं। वहीं पुलिस ने एक नामजद समेत चार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली गरौठा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के कुछ समय बाद शादी होने वाली थी। घर में तैयारिया चल रही थीं। बीती 12 अक्तूबर को उनका पूरा परिवार मूंगफली की फसल उखाड़ने हार पर गए थे। घर पर बेटी व बेटा थे। तभी आरोपी रवि अपने तीन अन्य साथियों के साथ असलहा लेकर घर आया और कट्टा दिखाकर बेटी को जबरन अपने साथ अपहरण कर ले गए। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें दहेज प्रतिशोध का मामला भी दर्ज है। लेकिन, एक पुराने मामले में बेटी के बय...