Jhansi News: मोरम से लदे ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, चालक फरार
झांसी, नवम्बर 4 -- Jhansi News: झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में चित्रा चौराहे के पास मोरम से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हमीरपुर निवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था और टक्कर मारने के बाद उसे सड़क पर घसीटता हुआ मौके से फरार हो गया। मामले में पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र स्वर्गीय सोनेलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करता है और समय-समय पर सूरत जाकर काम करता है। पीड़ित के अनुसार, 7 अक्टूबर को वह झांसी से सूरत जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन में देरी होने पर सुबह जलपान के लिए चित्रा चौराहे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.