Jhansi News: मोंठ में एसडीएम ने किया वार्डों का निरीक्षण
झांसी, जुलाई 7 -- Jhansi News: झांसी। बारिश के बाद नगर पंचायत मोंठ के कई वार्डों में जलजमाव की स्थिति है। ऐसे में मंगलवार को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) जिेंद्र कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए। लगातार हो रही बारिश के बाद विभिन्न वार्डों में उत्पन्न जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) जितेंद्र कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जलभराव वाले स्थानों का जायजा लेकर जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि जहां भी बारिश का पानी भरा हुआ है, वहां तत्काल प्रभाव से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कर आमजन को राहत पहुंचाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.