झांसी, अक्टूबर 15 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रानी की नगरी झांसी 'शक्ति की भक्ति' में लीन है। गुरुवार को आयु-यश, बल-बुद्धि और आरोग्य की देवी मां स्कंदमाता घर-घर पूजी गई। गांवों से शहर तक मठ, मंदिरों, पीठों पर आस्थावानों का मेला सा लगा रहा। घर-घर पूजन हुआ। महिलाओं ने हलुवा-पूरी, सुहाग की सामग्री अर्पित की तो पुरुषों ने प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि धन-धान्य मांगा। वहीं शुक्रवार को घर-घर चार भुजाओ वाली मां कात्यायनी की उपासना होगी। सुबह से मां दरबार में भक्त हाथों में पूजा की थाली, जुबां पर ..मंत्रोच्चारण के साथ पहुंचे। ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर सिद्धपीठ में पीताम्बरा मां का विशेष श्रृंगार किया गया। फिर मंगल आरती हुई। श्री श्री काली सिद्ध पीठ, श्री लहर वाली माता, श्री श्री पंचकुइयां वाली माता, करौंदी वाला माता, पानी वाली धर्मशाला स्थित...