झांसी, अगस्त 5 -- Jhansi News: झांसी। बुधवार को मेघों ने खजाना खोल दिया। सावन की पहली धीमी-तेज बारिश में रानी का शहर झांसी खूब भीगा। जिसने इंतजामों की पोल भी खोल दी। निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। नाले-नालियां सड़कों तक बहने लगे। यही नहीं कई दुकान, मकानों में पानी घुस गया। सड़कों पर जलजमाव हुआ। पुल-पुलिया से निकलना मुहाल हुआ। हालांकि एक पहर बाद मेघों ने सांस ली। पर, बादल पूरे शहर को घेरे रहे। ग्रामीण अंचलों में भी बारिश से लोग खुश हो गए। वहीं गर्मी से काफी राहत मिली। मंगलवार की रात मेघों ने डेरा डाला। छुटपुट बूंदाबांदी हुई। बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में रहे। सुबह 5.44 बजे घने बादलों के बीच सूर्योदय हुआ। कुछ देर बाद बूंदें। 9.30 बजे आकाश ने साफ होने लगा। लेकिन, कुछ ही देर घने बादलों ने शहर घेर लिया। इसके बाद रिमझिम बारिश हुई। यह क...