झांसी, जुलाई 25 -- Jhansi News: झांसी। वालों से मेघों के रूठने का सिलसिला बरकरार है। गुजरे, करीब चार दिनों से पानी का नामोनिशान तक नहीं है। शनिवार को पल में धूप, घने बादल और बढ़ी उमस से शहरी बेजार हो उठे। बंदे पसीने से तर-ब-तर रहे। हर तरफ मौसम की बद-मिजाजी हावी रही। हालांकि अधिकतम ताप 35 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं देर शाम राहत की हवा चली। पर, बादलों ने डेरा डाला। पर, लटके-झटके दिखाकर सरक लिए। शनिवार सुबह 5.39 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद लगातार सूरज की तपिश बढ़ती गई। 9.30 बजे सूरज से बंदे किनारा करते दिखे। इसके बाद गर्मी-उमस ने बेहाल करना शुरू किया। 11.30 बजे घने बादलों ने डेरा डाला। कुछ ही पल में तीखी धूप निकल आई। मौसम इतना तीखा हुआ कि हर कोई बेहाल होने लगा। कूलर-पंखे पस्त नजर आए। दोपहर 1.30 बजे बाद अचानक शहर में बादल छाए। लेकि...