Jhansi News: मुठभेड़ में शातिर चोर किया गिरफ्तार
झांसी, जुलाई 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ककरबई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की कॉपर तार, अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना ककरबई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोलर प्लांट में चोरी करने वाले बदमाश धमनौड़ रोड की ओर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राज यादव निवासी कईपई, थाना ओरछा, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना ककरबई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.