झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। ग्राम पंचमपुरा से चुरारा जाने वाले संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया की मिट्टी बरसात के पानी में बह जाने से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। और पाइप निकल आया है इससे पुलिया के पास मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के किनारे मिट्टी बहने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसे में आमने सामने से वाहन आने पर निकलने में दिक्कत होती है। रात के समय इस स्थान से गुजरना और भी जोखिम भरा हो गया है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। चुरारा निवासी आशीष मिश्रा, प्रकाश पटैरिया, मनोज कुमार, गुलाब यादव तथा पंचमपुरा निवासी मथुराप्रसाद पटेल, नवलकिश...