झांसी, सितम्बर 4 -- Jhansi News: झांसी। गुरुवार की रात से लगी मेघों से बांधों का पानी मचलने लगा है। शुक्रवार को पारीछा बांध से 1 लाख 65 हजार और माताटीला बांध से छोड़े गए 77 हजार क्यूसेक पानी से बेतवा उफना गई। सुकुवा-ढुकवां बांध लबालब हो गया। इसके आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया। मुनादी कराई है। बांध के करीब से निकले झांसी-ललितपुर संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। जिससे यातायात बाधित हुआ। विभागीय अफसरों ने पानी के पास जाने पर मनाही की है। शुक्रवार को नोटघाट स्थल पर बेतवा नदी का जलस्तर 195.58 मीटर दर्ज किया गया है। नदी का रुख लगातार बढ़त पर है। नोटघाट पर खतरे का निशान 205.000 मीटर है। इसमें मात्र 10 मीटर का अंतर है। शुक्रवार को पानी की आवक के चलते झांसी के पहाड़ी बांध से 84,806 क्यूसेक, लहचूरा बांध से 87,900 क्यूसेक, ढुकवां बांध से 88,00...