झांसी, अक्टूबर 13 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। ..हाथों में पूजा की थाली,..मां के द्वार पर बढ़ते कदम, और मौका शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन का। मंगलवार पीठों-प्राचीन मंदिरों में सुबह से आस्थावानों का मेला सा लगा रहा। गांवों से लेकर शहर व मंदिरों से घरों से दस भुजाओं वाली सिंह सवारिनी मां चंद्रघंटा पूजी गई। महिलाओं ने सुहाग की सामग्री अर्पित की तो पुरुषों ने फल-फूल प्रसाद चढ़ाकर धन-धान्य मांगा। वहीं शाम गहरी होते ही दुर्गा पंडालों में रौनक बिखरने लगी। आरती के बाद जमकर जयकारे लगाए गए। भजन-कीर्तन हुए तो सांस्कृतिक कार्यक्रम में मन मोहा। बुधवार को मां कूष्माण्डा का पूजन होगा। मंगलवार सुबह से देवी दरबारों में पैर रखने की जगह न रही। वहीं शाम गहरी होते ही दुर्गा पंडालों में रौनक बिखरने लगी। आरती के बाद मैया के जयकारों में भक्त रमे रहे। कहीं भजन-...