झांसी, अक्टूबर 17 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। काली-काली मां जय काली, ..जय काली कल्याण करो मां जैसे जयघोष, ..तालियां की गड़गड़ाहट और मौका काल को जीतने वाली मां कालरात्रि के पूजन का। शनिवार को रानी की नगरी झांसी मैया के आंगना उतर आई। मठ-मंदिरों-पीठों में तिल भर जगह न रही। दिन भर मंत्रोच्चारण, जाप-पाठ, होम-हवन, पूजन हुए तो शाम-रात भंडारों के नाम रही। आधी रात को फिर मैया के द्वारे आस्थावानों का मेला लग गया। मां कालरात्रि की महामंगल आरती हुई। भक्तों ने नारियल-बताशे, फल-फूल, सुगाह-श्रृंगार की सामग्री अर्पित की और धन-धान्य मांगा। वहीं रविवार को महाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। मां महागौरी की उपासना होगी। चहूंओर होम, हवन, पूजन, भंडारे, प्रसाद वितरण होंगे। कुंवारी कन्याओं के पूजन बाद उन्हें जिमाया जाएगा। वहीं सोमवार भोर से दुर्गा पंडालों गजब रौनक रह...