झांसी, नवम्बर 5 -- Jhansi News: बबीना। झांसी निवासी महेश कश्यप को राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, वृंदावन धाम (मथुरा) की ओर से 'विद्यावाचस्पति' सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया है। 25 अक्टूबर को जारी सम्मान पत्र में उन्हें शोध एवं सामाजिक कार्यों के लिए विद्यापीठ की प्रबंध कार्यकारिणी की अनुशंसा पर सम्मानित किए जाने का उल्लेख है। महेश कश्यप को सम्मान मिलने की खबर से बबीनावासियों ने खुशी जाहिर की है। सुधीर यादव उर्फ छोटू सहित अन्य ने बताया कि राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिला यह सम्मान सराहनीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...