झांसी, अक्टूबर 17 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी से चलकर कानपुर सेंट्रल जा रही मेमू टे्रन में शनिवार खूब हंगामा बरपा। एरच रोड स्टेशन के पास सीट को लेकर हुए विवाद में महिला ने चेन पुलिंग कर रेल रोक दी और युवक अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला सादा कपड़ों में महिला पुलिस विभाग लखीमपुरीखीरी में सब इंस्पेटर बताई जा रही है। जीआरपी ने किसी तरह मामला शांत कराया। तब कहीं जाकर 40 मिनट देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। शनिवार को सुबह किन्हीं कारणों के चलते झांसी-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन कुछ देरी से रवाना हुई। सूत्रों की मानें तो इसमें लखीमपुरखीरी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर महिला महादेवी वर्मा सादा कपड़ों में सफर कर रही थी। उसी डिब्बे में एक दंपति बैठे थे। सुबह साढ़े दस बजे के करीब ट्रेन एरच रोड रेलवे स्टेशन पर पहुं...