झांसी, अगस्त 2 -- Jhansi News: झांसी। ककरबई थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव जखौरा में 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जखौरा निवासी मुकुंदपाल महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते है। गांव में उनकी पत्नी वीरवती (35) अपने बेटे व बेटी के साथ रहती थी। बीती देर रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। तभी वीरवती अंदर गई। वहां उनसे रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। सुबह जब परिजन जागे तो उसकी कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वीरवती का शव फंद पर झूल रहा था। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजन फूट-फूटकर रो पडे। वहीं सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक जयपाल ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया...