Jhansi News: महिला किसान को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र सौंपे
झांसी, अक्टूबर 15 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। कृषक महिला दिवस पर केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दस महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। सफलता की कहानियां भी बताई गई। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कृषक महिला दिवस पर संगोष्ठी व महिला कृषक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में झांसी मंडल की अपर आयुक्त प्रियंका उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगीत, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आईं महिला किसानों ने खेती-किसानी में अपने अनुभव साझा किए। कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दस सफल महिला किसानों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.