झांसी, अगस्त 23 -- Jhansi News: झांसी। सावन में भक्त शिवजी की भक्ति में लीन हैं। वहीं महिलाओं में भी कांवड़ यात्रा का गजब उत्साह देखने को मिला। वह कांवड़ उठाकर मढ़िया महादेव मंदिर तक पदयात्रा की और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जेल चौराहा स्थित नेत्र चिकित्सालय से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं कांवड़ लेकर भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मढ़िया महादेव मंदिर के लिए रवाना हुईं। पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल नजर आया। महिलाओं का कहना था कि सावन में भोलेनाथ की भक्ति और जलाभिषेक से मन को शांति मिलती है। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में पूरे रास्ते खासा उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...