Jhansi News: मरम्मत के चलते समपार फाटक 367 तीन दिन रहेगा बंद
झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता झांसी-ओरछा रेलखंड पर रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते समपार फाटक संख्या 367 को तीन दिनों के लिए सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। 14 नवंबर से 16 नवंबर तक इस फाटक से वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समपार फाटक संख्या 367 पर रेलपथ मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। कार्य को सुरक्षित और सुचारु ढंग से पूरा कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान पुलिया संख्या नौ से स्टेशन की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।हालांकि, पुलिया संख्या नौ से नगर होते हुए सीपरी बाजार और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला मार्ग खुला रहेगा। वाहन चालक इस वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.