Jhansi News: मनाही के बाद भी सपरार डैम पहुंचे लोग
झांसी, सितम्बर 6 -- Jhansi News: झांसी। बारिश के बाद झांसी से निकली नदियां उफनाई हैं। इन पर बने डैमों से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। लगातार एडवायजरी जारी की जा रही है। पानी के करीब जाने पर मनाही की गई है। फिर भी रविवार को विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार को वॉयरल वीडियो पर गौर करें तो डैम से लगातार पानी निकल रहा है। पत्थरों के ऊपर कुछ मछुआरे चले गए और पानी के बीचों-बीच जाकर मछलियां पकड़ते नजर आए। यही नहीं कुछ लोग पानी के बीच में निकल आए। हालात को देखते हुए मऊरानीपुर तहसील प्रशासन ने लोगों और मछुआरों से डैम व सुखनई नदी के आसपास नहीं जाने की अपील की थी। लेकिन इसके बावजूद डैम के निचले हिस्से में स्थानीय लोग और मछुआरे जान जोखिम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.