झांसी, सितम्बर 25 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक हो गई है। कलेक्ट्रेट सभाागार में खंड शिक्षक क्षेत्र के लिए 47 मतदान केन्द्र प्रस्तावित हुए है। सभी मतदेय स्थलों पर राजनैतिक दलों ने सहमति जता दी। अभी कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में इलाहाबाद-झॉसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद में अवस्थित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- शिक्षक निर्वाचन के लिए 11 तथा स्नातक के लिए 22 मतदेय स्थलबैठक का विवरण बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त करते हुए...