झांसी, सितम्बर 3 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत चुरारा, मथुपुरा मौजे में स्थित कुरार नदी में पानी की आवक बढ़ने से कुरार बांध का जलस्तर बढ़ने लगा है। बुधवार को शाम 4:39 बजे बांध का जलस्तर 209.40 मीटर पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामसागर ने बताया कि बांध की सुरक्षा को देखते हुए एक गेट को 0.30 मीटर ऊंचाई तक खोलकर 429 क्यूसेक पानी की सुरक्षित निकासी की जा रही है। कुरार बांध प्रभारी एवं अधिशासी अभियंता, मौदहा बांध निर्माण खंड प्रथम, महोबा की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुरार नदी में पानी की आवक बढ़ने का रुझान बना हुआ है। इसके चलते बांध के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने मथुपुरा, ढ़करवारा, पठा, भण्डरा, बसरिया, धायपुरा, नयागांव आदि कुडार नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों, चरवाहों और मछुआरों को सतर...