Jhansi News: मछली पालन में न करें लापरवाही, हो सकता लाखों का नुकसान
झांसी, जुलाई 18 -- Jhansi News: झांसी। जनपद में मछली पालक जो भी उन्हें खास एतिहात बरतने की सलाह विशेषज्ञों ने दी है। उन्होंने कहा कि मछली पालक लापरवाही न बरतें। यदि ऐसा किया तो लाखों का नुकसान हो सकता है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के मात्स्यिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बुंदेलखंड क्षेत्र में मानसून के दौरान मत्स्य पालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाब का वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाकर मछलियों की मृत्यु, रोग संक्रमण तथा आर्थिक नुकसान से प्रभावी रूप से बचा जा सकता है।
तालाब के मेड़ों को मजबूत करना मात्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मानसून में सबसे पहले तालाबों की मेड़ों को मजबूत करना आवश्यक है। साथ ही पानी के प्रवेश एवं निकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.