झांसी, अगस्त 31 -- Jhansi News: झांसी। सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी खुर्द गांव में मछली पकड़ने गए युवक की डुमरई नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह नदी किनारे उसका शव उतराता मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि खिसनी खुर्द निवासी 30 वर्षीय रमेश कुशवाहा पुत्र सूखे कुशवाहा रविवार को डुमरई नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरा। नदी में पानी का तेज बहाव और जगह-जगह पथरीला भूभाग होने के कारण वह संभल नहीं सका और गहरे पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सकरार थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह को दी। पुलिस टीम...