झांसी, अगस्त 6 -- Jhansi News: झांसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा बुधवार को झांसी पहुंचे, जहां युवा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए रोहित मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और युवाओं के मुद्दों पर बड़ा बयान दिया। यह भी पढ़ें- संवाद से समाधानयुवाओं का स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा देर रात झांसी पहुंचे। यहां युवा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। रोहित मिश्रा युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश के युवाओं की पीड़ा ही उनकी पीड़ा है और सरकार युवाओं के हितों के लिए लगातार काम कर रही है।छात्र प्रदर्शन की चर्च...