Jhansi News: भट्टागांव में युवक के साथ मारपीट
झांसी, नवम्बर 4 -- Jhansi News: भट्टागांव में युवक के साथ मारपीटझांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भट्टागांव के परदेसी मोहल्ला निवासी फरहान खान पुत्र मेहरवान खान ने सदर बाजार थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे भट्टागांव में सलीम उर्फ गुड्डू, अलतमस, आसिफ और अमन ने उसके साथ मारपीट की।पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.