झांसी, अक्टूबर 21 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रानी के शहर झांसी में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा उल्लास से मनाया गय। करीब छह स्थानों रावण दहन हुआ। इससे पहले भगवान श्रीराम व रावण की युद्ध हुआ। आतिशबाजी का मुकाबला आकर्षक रहा। इसके बाद भगवान के एक तीर से लंकापति लंकेश धू-धूकर जल उठा। मेला ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले भगवान राम शोभायात्रा निकली। जगह-जगह भगवान का तिलक किया गया। आरती उतारी गई। ..शाम होते ही शहर के सभी रास्ते रावण दहन स्थल की तरफ मुड़ गए। सड़कों पर भगवान राम और रावण की सेना ने भ्रमण किया। जगह-जगह फूलों की बारिश से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भगवान राम और रावण का निर्णायक युद्ध हुआ। इसके बाद पुतले दहन किए गए। सदर के जीमखाना मैदान, मेला ग्राउंड, कारगिल पार्क, आर्यकन्या मैदान...